फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   run country like a dictator is wrong: rakesh tikait

देश को तानाशाहपूर्ण तरीके से चलाना गलत: टिकैत

Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
run country like a dictator is wrong: rakesh tikait
बाराबंकी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि देश को तानाशाह पूर्ण तरीके से चलाना पूरी तरह से गलत है। लाठी की ताकत पर आप देश को नहीं चला सकते हैं। आज जिस तरह का माहौल बन रहा है, उससे एक बड़े आंदोलन की नींव तैयार हो रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था फिलहाल ठीक है, लेकिन पुलिस चेहरा देखकर कार्य न करे और न ही गुंडागर्दी करे
विज्ञापन

एमएसपी के लिए सरकार ने समिति के लिए नाम मांगे हैं, जो जल्द ही दे दिए जाएंगे। राकेश टिकैत ने ये बातें रविवार को किसान नेता स्व. मुकेश सिंह की प्रतिमा अनावरण और श्रद्धांजलि सभा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। किसान नेता ने कहा कि लखनऊ में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है एयरपोर्ट के आसपास किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है और मुआवजे के नाम पर एक पैसा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि महंगाई चरम पर है, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान पर हैं लेकिन कोई कुछ बोलने वाला नहीं है। विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है यदि विपक्ष होता तो देश की आज यह दशा न होती। लखीमपुर की घटना पर कहा कि अदालतों में भी भेदभाव हो रहा है। किसानों को तीन माह की तारीख दी जा रही है, जबकि उन्हें एक सप्ताह की तारीख मिल रही है। लेकिन अदालत के मामले में कोई कुछ बोल नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि संगठन से जो जाना चाहता है चला जाए, लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा लगता है कि सरकार की शह पर संगठन खड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed