फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   roof of kutcha hut collapsed due to rain in Barabanki young man died after being buried under debris

Barabanki News: बारिश के बीच गिरी कच्ची कोठरी की छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

Tue, 05 Aug 2025 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 01:59 PM IST
सार

बाराबंकी में बारिश के बीच कच्ची कोठरी की छत गिर गई। नीचे सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह अकेले रहता था। सुबह आसपास के लोगों को जानकारी हुई, तब शव को बाहर निकाला गया।  

विज्ञापन
roof of kutcha hut collapsed due to rain in Barabanki young man died after being buried under debris
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की रात बारिश के बीच कच्ची कोठरी की छत गिर गई। मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। सुबह लोगों को जानकारी हुई तब मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। 

विज्ञापन


घटना हैदरगढ़ कस्बा के कुरैशी मोहल्ला की है। यहां का निवासी राजेश (45) सोमवार को कच्ची कोठारी में सो रहा था। देर रात बारिश के बीच छत गिर गई। इससे राजेश मलबे में दब गया। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने अहाते के अंदर झांककर देखा, तब हादसे की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

घर पर अकेले रहता था

लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर राजेश को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। राजेश की सांसें थम चुकी थीं। बताया गया कि मृतक अकेले रहता था। वह मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। उसके तीन भाई हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। लेखपाल दीपचंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed