फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Robbers attack on brick kiln in ramnagar in Barabanki.

Barabanki: ईंट भट्ठे पर डकैतों का तांडव, बंधक बनाकर पीटा और लाखों रुपये लूट लिए

Thu, 01 Dec 2022 01:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक ईंट भट्ठे पर जमकर तांडव मचाया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा।

विज्ञापन
Robbers attack on brick kiln in ramnagar in Barabanki.
मामले की जांच करने के लिए पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात नकाबपोश डकैतों ने एक ईंट भट्ठे पर जमकर तांडव मचाया। भट्ठे पर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैतों ने जमकर पीटा। डेढ़ लाख रुपए की नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटा है।

विज्ञापन


लखनऊ के प्रवीण मेहता का एक भट्ठा रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव के पास है। भट्ठा मालिक के अनुसार, बुधवार की रात करीब एक बजे आधा दर्जन बदमाश भट्ठे पर पहुंचे। इन बदमाशों ने भट्टे पर मौजूद रायबरेली जिले के बछरावां निवासी मुंशी गंगासागर के साथ जयकरन और अंकित को बंधक बना लिया और डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया। बदमाश ने यहां से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी व अन्य उपकरण उठा ले गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंची। बदमाशों की तलाश में इधर-उधर छापेमारी की गई मगर कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी जांच पड़ताल की। पिटाई के शिकार गंगासागर व जयकरन को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। थाना प्रभारी रामनगर बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed