{"_id":"629e50cf3f9f91432510b7a9","slug":"road-barabanki-news-lko634035979","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अरब 50 करोड़ से बनेंगी 270 किमी. सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अरब 50 करोड़ से बनेंगी 270 किमी. सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के दस ब्लॉकों में जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 31 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा करीब 270 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजकर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई थी। सांसद के प्रयास के बाद स्वीकृति मिल गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलेगी। यह सड़कें फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक पर बनेंगी।
जिले में बड़ी संख्या ऐसे गांव व पुरवे हैं जो आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़कों से नहीं जुड़ सके हैं। जर्जर सड़कों के किनारे बसे गांवों के लोग सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तो ऐसे गांवों के लोग नई चौड़ी सड़कें बनाने की मांग करते रहे हैं। अब इन गांवों को अच्छी सड़कों की सौगात देेने के लिए सांसद उपेंद्र सिंह रावत के प्रयास से जिले के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दस ब्लॉकों की चिह्नित 31 सड़कों को नए सिरे से बनाने की स्वीकृति मिली है।
करीब 270 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर लगभग तीन अरब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़कें महाराष्ट्र राज्य के तर्ज पर एफडीआर तकनीक से बनाई जाएंगी। जिसमें मात्र एक लेयर गिट्टी और मिट्टी के साथ कैमिकल्स आदि डालकर तैयार की जाएगी। इनकी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। विभाग ने इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद नामित कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों की राह काफी आसान होगी।
विज्ञापन
ब्लॉकवार चिह्नित सड़कें
ब्लॉक निंदूरा-- रीवा-सीवां से सरसवां मार्ग, धौराहरा से हाजीपुर, लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग से निगोहां, बड्डूपुर बजगहनी मार्ग से सिरकोहिया भदरास मार्ग, सरसवां से इमामगंज।
हरख ब्लॉक-- भानमऊ से सलेमपुर से चकसार, जैदपुर-सतरिख चिनहट मार्ग,जैदपुर सतरिख मार्ग से दौलतपुर दादरा मार्ग।
सिद्धौर ब्लॉक--कोठी से जैदपुर रोड, बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग से अचकामऊ, बाराबंकी सिद्धौर मार्ग से अजव्वा।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक- दहिला पोखरा मार्ग से बड़वल, खनहूरपुर से मंझूपुर, भिलवल से मौलाबाद।
दरियाबाद ब्लॉक- टिकैतनगर मार्ग से लोनियापुरवा मार्ग, गाजी रोड से इंदरपुर वाया पहरुपुर, सफदरगंज से अलियाबाद।
सिरौली गौसपुर ब्लॉक- कोटवा सनावां रोड,सिरौली उधौली मार्ग से मौलाबाद, दरियाबाद सफदरगंज से मीरा का पुरवा तक।
बनीकोडर ब्लॉक- भिटरिया हैदरगढ़ रोड से कुंवारपुर वाया चौरी अलादादपुर।
पूरेडलई ब्लॉक-दरियाबाद मार्ग से कोठरी गौरेया वाया बारिनबाग से रानीमऊ, टिकैतनगर से लोढमऊ वाया इंचौली।
फतेेहपुर ब्लॉक- फतेहपुर महमूदाबाद रोड से कुंवरदाडा, देवा रोड से रसूलपनाह पकड़ियापुर से धमसड़, इसरौली से सरसवां।
बंकी ब्लॉक-- सतरिख से चिनहट मार्ग।
एफडीआर तकनीक से 31 सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। सड़कें केंद्र सरकार से चिह्नित हुई हैं।
इॅ. ज्ञानेंद्र मौर्या, अधिशाषी अभियंता, आरईडी