{"_id":"62489c2352cc757c7857bb63","slug":"road-barabanki-news-lko6243180178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा तक होगा फोरलेन, रामनगर के सरयू नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा तक होगा फोरलेन, रामनगर के सरयू नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बाराबंकी से रुपईडीहा तक बनने वाली फोरलेन के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि अभी एक सर्वे और कराने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
करीब 160 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस फोरलेन पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उच्चाधिकारियों और इंजीनियरों की देखरेख में तैयार की जा रही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में रामनगर के सरयू घाट पर एक पुल के साथ कई जगहों पर अंडर पास बनाया जाएगा। फोरलेन बनने से लोगों की राह और आसान होगी।
केंद्र में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद बाराबंकी से रुपईडीहा तक करीब 160 किलोमीटर की पूरी सड़क बनाई गई थी। इस पर लगभग 1600 करोड़ रुपये का खर्च किए गए थे। अब इस सड़क को फोरलेन बनाने की तैयारी की गई है। जिले से बहराइच होते हुए रुपईडीहा तक बनने वाली फोरलेन से जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रदेश की राजधानी से जुुडे़गी वहीं क्षमता से अधिक वाहनों का सरलता से आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
बाराबंकी के हिस्से में पड़ने वाले करीब 35 किलोमीटर के दायरे में कई जगह अंडरपास बनाए जाएंगे। वहीं रामनगर के सरयू नदी पर एक नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा रामनगर में बाईपास बनाए जाने की संभावना है। प्रस्तावित फोरलेन में 7.18 मीटर अप लेन होगी जबकि 7.18 मीटर की डाउन लेन होगी।
वैसे अभी तक बइराइच हाईवे की यह सड़क 10 मीटर चौड़ी है। फोरलेन बनने से यह और ज्यादा चौड़ी होगी। इसके लिए एक और सर्वे अभी एनएचएआई द्वारा किया जाना है। एनएचएआई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फोरलेन के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
बाराबंकी-रुपईडीहा तक फोरलेन के निर्माण के लिए डीपीआर और टेंडर आदि की प्रक्रिया में अभी तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि बाराबंकी में कहां-कहां पर अंडरपास बनेंगे। लेकिन रामनगर में सरयू नदी पर ओवरब्रिज बनना तय है।
-प्रमोद कुमार यादव, रेजीडेंट इंजीनियर, एनएचएआई