फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

दुकान में घुसा डंपर, एक की मौत, दो घायल

Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
road accident
सिद्धौर (बाराबंकी)। बिजली के खंभे से टकराने के बाद अनियंत्रित डंपर एक गुमटी में जा घुसा। इसकी चपेट में आए एक चाट दुकानदार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा शुक्रवार की दोपहर कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ में हुआ।
विज्ञापन

यहां पर एक डंपर भानमऊ से जैदपुर की ओर जा रहा था। तभी अचानक नवाबगंज रजबहा की पुलिया के पास एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद डंपर सड़क किनारे रखी राम सजीवन मौर्य की गुमटी में घुस गया। इसकी चपेट में गुमटी के बगल चाट की दुकान लगाए जग प्रसाद (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में खड़े बाइक सवार जैदपुर थाना क्षेत्र के निहालपुरवा निवासी उदयराज व उसका साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को भेजा गया था। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना लदा ट्रक पलटने से चालक घायल
रामनगर। गन्ना लदा ट्रक रामनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। आननफानन स्थानीय लोगों ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार को देवसानी स्थित क्रय केंद्र से गन्ना लादकर चालक संजय मिल पर ले जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed