फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

सड़क हादसों में दादी-पौत्र समेत तीन की मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
road accident
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हाईवे पर चार साल के पौत्र को गोदी में लेकर सड़क पार कर रही महिला को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं दूसरे हादसे में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खरसतिया गांव निवासी वहीदा (50) पत्नी मुनौवर अपने चार वर्षीय पौत्र जावेद को लेकर हैदरगढ़ दवा लेने जा रही थी। गांव के पास पौत्र को गोदी में लेकर पैदल फोरलेन हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर लगने से दादी व पौत्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे कार्रवाई की है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में बुधवार रात असंद्रा थाना क्षेत्र के समधी का पुर निवासी हरिश्चंद्र (48) की मौत हो गई। ये अपने गांव के साथी नसीम के साथ बाइक पर सुबेहा क्षेत्र से घर वापस जा रहे थे। हैदरगढ़ मार्ग पर चौधरी का पुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अलग अलग हादसों में मासूम सहित मृतक तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर बालिका की मौत
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक बालिका की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम दतौली से रोटी गांव जाने वाले मार्ग का है। इस रास्ते पर एक मजार है। उसके सामने रास्ता काफी खराब है। ग्राम बुधेड़ा का मजरा मियां बाग निवासी जुराखन पाल अपनी नातिन अनन्या (7) को अपने घर पर रखकर पढ़ाई करवाते हैं।

गुरुवार को गांव के कई लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अनन्या खेत गई थी। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed