{"_id":"612939a68ebc3e79da568280","slug":"road-accident-barabanki-news-lko593044656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को ओवर टेक करने से पलटी टूरिस्ट बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक को ओवर टेक करने से पलटी टूरिस्ट बस
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार की भोर ट्रक को ओवरटेक करते समय सवारियों से खचाखच भरी एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे पलट गई। इसमें बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया, लेकिन बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे।
गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसौली थाने के निकट भोर में दिल्ली से नेपाल बॉर्डर जा रही नमस्ते ट्रैवल्स की टूरिस्ट चालक ट्रक को ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार करीब 74-75 यात्रियों की चीख-पुकार से हाईवे पर हड़कंप मच गया।
यात्रियों की गुहार सुनकर आसपास के लोगों के अलावा मसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें चालक घायल हो गया था और यात्री सभी सुरक्षित थे। चालक को मसौली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। जो सभी सुरक्षित थे। चालक घायल था, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया और यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। (संवाद)