{"_id":"60cb99c48ebc3e32bd021eac","slug":"road-accident-barabanki-news-lko582937088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
लल्लू पाल (50) निवासी ग्राम खैरही मजरे रुकुंनुद्दीनपुर थाना सुबेहा बुधवार शाम रिश्तेदारी में भिटरिया से बाइक से लौट रहे थे। फतेहगंज थाना हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी पहुंचाया जहां से वह ट्रॉमा रेफर किये गए। वहां उनकी मौत हो गई।
वहीं बृहस्पतिवार को लोनीकटरा के लखापुर की शिवकला (70) त्रिवेदीगज चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी हाईवे पर तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गईं। तीसरा हादसा भी इसी थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर त्रिलोकपुर निवासी सतीश बाजपेयी बाइक से जा रहे थे कि सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने पर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)