फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

कोहरे में भिड़े ट्रक-बस, चालक घायल

Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
road accident
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : BARABANKI
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर अलादादपुर के पास आपस में भिड़े ट्रक व बस में तीन अन्य वाहन भी टकरा गए। इस हादसे में एक चालक घायल हो गया। टकराए वाहनों के सड़क पर खड़े होने से हाईवे की एक पटरी पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

सोमवार की भोर घने कोहरे के चलते हाईवे पर अलादादपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस टकरा गई। इसके बाद पीछे से आया ट्रक ट्रेलर, डीसीएम, टैंकर, एंबुलेंस व बोलेरो भी एक दूसरे से टकराकर खड़े हो गए। हादसे में बस चालक हापुड़ गांव निवासी राहुल (32) घायल हो गया।
विज्ञापन

दोनों चालक के ब्रेक लगाने से अन्य कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल राहुल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे से लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे की एक पटरी पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क से वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े कई वाहन
बहराइच हाईवे पर रविवार की रात घने कोहरे के चलते कई वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो ट्रक हाईवे के किनारे जाकर पलट गए। गनीमत रही कि किसी भी ट्रक चालक को कोई चोट नहीं लगी। इसके चलते लोग हाईवे पर जाम में फंसे रहे। तकरीबन एक घंटे के बाद जाम में फंसे वाहनों को बहाल कर यातायात सुचारु रुप से चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed