{"_id":"60d4d2418ebc3ef20a6c6c5d","slug":"river-cut-barabanki-news-lko583998677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान तेज हई तेज, नदी की धारा में समाए चार अशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान तेज हई तेज, नदी की धारा में समाए चार अशियाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी भले ही खतरे के निशान से 25 सेमी. नीचे हो लेकिन कटान और तेज हो गई है। नदी के पानी की चपेट में आकर चार लोगों के मकान नदी की धारा में समा गए हैं। इससे तराई के लोगों सहम उठे हैं और गांवों से पलायन तेज कर दिया है। लेकिन जिम्मेदार तराई के लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिससे तराई के लोगों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तेलवारी गांव के निकट पिछले चार दिनों से कटान हो रही है। अब नदी ने यहां पर बने जगत चौहान, संदीप, रामबरन, ननकऊ के पक्के घर को अपनी चपेट में ले लिया है। नदी की धारा में मकान आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया है और ये लोग घर का सारा सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में परिवार जुट गए हैं।
यहां के लोगों का आरोप है कि यदि बाढ़ खंड के अधिकारियों ने सही तरीके से कार्य कराया होता तो घरों को नदी में समाने से बचाया जा सकता था। ऐसे में लगातार हो रही बारिश में परिवार को सुरक्षित स्थान पर ठिकाना देना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां के लोग परिवारीजनों के साथ अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर अपना आशियाना बनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही का आरोप
तेलवारी गांव में पिछले कई महीनों से कटान रोकने का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें साफ लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से कटान इतनी तेज हो गई है कि गांव में बने घरों को बचाना मुश्किल होता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है और अधिकारियों को देखते ही इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जा रहा है।
जहां पर कटान हो रही है उसे रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मौके पर रुक कर कटान रोकने का कार्य कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा, एसडीएम सिरौलीगौसपुर