{"_id":"6165ded28ebc3ed33b35e91e","slug":"river-barabanki-news-lko599839512","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के बजाए गड्ढों में होगा दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के बजाए गड्ढों में होगा दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एसडीएम सदर आईएएस सुमित यादव ने कहा है कि नदियों में तेज जलप्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने इस बार दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन नदियों के बजाए कुंडों में कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तहसील अंतर्गत जहां-जहां पर प्रतिमाओं को विसर्जन होता है वहां पर बड़े कुंडों को खोदे जाने का कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम सदर मंगलवार को तहसील स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एसडीएम ने कहा कि हाल ही में हुई एक घटना के बाद प्रशासन प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बेहद गंभीर है। बारिश की वजह से नदियों में पानी का बहाव काफी तेज है, इसलिए प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों के बजाए कुंडों में कराए जाने का निर्णय लिया है।
जिन मार्गों से होकर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है, उन मार्गों का सत्यापन कराया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि शहर में फैला अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही ईओ नगर पालिका के साथ बैठक कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा। मौके पर तहसीलदार तपन मिश्रा, नायब तहसीलदार पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 ढाबा संचालकों को नोटिस
एसडीएम सदर ने बताया कि हाईवे पर हो रहे हादसों को लेकर भी प्रशासन बेहद गंभीर है। सोमवार की रात को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हाईवे किनारे जो ढाबे संचालित किए जा रहे हैं, वहां पर गलत तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। जिस पर दस ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी यदि सुधार नहीं हुआ तो ढाबा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।