फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rice crop fell down to the rain

बारिश से गिरी धान की फसल

Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
rice crop fell down to the rain
बारिश से ग‌िरी फसल - फोटो : अमर उजाला
देररात हुई बारिश ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। झमाझम बारिश से खेतों की खड़ी करीब 15 प्रतिशत धान की फसल ढेर हो गई है। इस बारिश ने पिछले साल हुई ओलावृष्टि को याद को ताजा कर दिया है। उधर कृषि विभाग भी मान रहा है कि बारिश से अगैती धान की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार की देररात झमाझम बारिश हुई। कृषि विभाग की माने तो करीब 70 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से धान की अगैती फसल को 15 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है। करीब 2 प्रतिशत उन किसानों का नुकसान हुआ है जिन्होंने तैयार फसल काटकर खेतों में छोड़ दी थी।
विज्ञापन


वहीं 3 प्रतिशत उन किसानों को नुकसान हुआ है जिनकी फसल तैयार होने की कगार पर पहुंच गई है। वैसे तो किसानों को कई दिनों से बारिश का इंतजार था लेकिन किसानों को इस तरह की बारिश की उम्मीद नहीं थी। किसानों को इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि रात में हुई बारिश उनके लिए मुसीबत बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किसानों का कहना है कि इतनी ज्यादा बारिश हुई कि खेत पानी से लबालब हो गए हैं। जो फसल गिर गई है पानी सूखने तक उसकी कटान नहीं हो सकती है। वहीं जो फसल खेतों में कटी पड़ी थी बारिश में भीगने की वजह से उसकी गुणवत्ता पर प्रभाव पडे़गा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed