फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Respect the law, do not ride a bike without a helmet

Barabanki News: कानून का करें सम्मान, बिना हेलमेट न चलाएं बाइक

Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Respect the law, do not ride a bike without a helmet
बाराबंकी। पहले कहावत थी कि खेलोगे, कूदोगे होगे खराब..., मगर इस दौर में पढ़ने व लिखने के साथ शरीर के लिए खेल और व्यायाम उतना ही जरूरी हो गया है। खेल अब कॅरियर का हिस्सा भी बन रहा है। सोमवार को अमर उजाला की ओर से असंद्रा इलाके के नसीपुर मंसारा गांव स्थित डॉ. अवधेश प्रकाश शर्मा स्मारक महाविद्यालय व कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित पुलिस की पाठशाला में ये बातें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र ने विद्यार्थियों से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के साथ ही यह भी बताया कि कैसे लोगों की मदद कर सकते हैं। शिक्षक की भूमिका में बोलते हुए सीओ जटाशंकर ने पूछा कि कितने छात्र-छात्राएं बाइक और स्कूटी चला लेते हैं। भारी संख्या में हाथ ऊपर उठे तो सीओ ने अगला सवाल किया कि कितनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस है। इस पर केवल दो-तीन छात्रों ने हाथ उठाए तो सीओ ने कहा कि कानून का सम्मान हमारा कर्तव्य है। बिना हेलमेट के बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


कुछ छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध है, इसका विरोध करें। इस मौके पर डाॅ. अवधेश प्रकाश शर्मा स्मारक महाविद्यालय व कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक व समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने अमर उजाला को ऐसे आयोजन के लिए बधाई दी। कॉलेज के प्रशासक विवेक प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अमर उजाला अखबार के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सतीश यादव, रजनीश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सुखराम, ब्रजेश राजपूत इंद्र बहादुर, सरिता राव, सलोनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धावक के रूप में 400 से अधिक पदक जीतकर देश व दुनिया में नाम रोशन करने वाले जटाशंकर मिश्र पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत रहे। हाल ही में कनाडा से पदक जीत कर लौटे जटाशंकर मिश्र ने विद्यार्थियों से कहा कि दो प्रतिशत नौकरियां खेल कोटे से होती हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सभी को नोट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed