{"_id":"59860b1e4f1c1b9a718b493f","slug":"reservation-stalled-to-blowing-ts-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएस मशीन फुंकने से ठप रहा रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएस मशीन फुंकने से ठप रहा रिजर्वेशन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे आरक्षण केंद्र में टीएस मशीन शनिवार सुबह अचानक फुंक गई। जिससे पूरा दिन आरक्षण कार्य ठप होने के कारण यात्री परेशान रहे। वहीं ट्रेनों की पोजीशन भी ठीक प्रकार से न मिलने पर कार्य प्रभावित रहा। शाम को डीआरएम लखनऊ द्वारा इंटर सिटी ट्रेन से मशीन भेजे जाने के बाद कार्य शुरू हो सका।
बाराबंकी जंक्शन पर शनिवार को आरक्षण केंद्र में लगी टीएस मशीन सुबह आठ बजे फुंक जाने से कार्य ठप हो गया। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ओमकार नाथ ने बताया कि कक्ष में लगा एसी कई दिनों से खराब होने के कारण कार्य के दौरान मशीन काफी हीट हो रही थी।
जिसे सही कराने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया पर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 24 घंटे ट्रेनों की पोजीशन के लिए नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) का नेटवर्किंग कनेक्शन भी टीएस मशीन से जुड़ा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि सुबह आठ बजे तक मात्र तीन टिकट की बुकिंग की गई थी जिसके बाद मशीन फुंक गई। रेलवे टिकट बुक कराने व रिजर्वेशन कराने आए यात्रियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक इंतजार करने के बाद यात्री मायूस होकर लौट गए। ट्रेनों की पोजीशन पूछताछ केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने फोन के माध्यम से पता कर सूचना पटल पर लिखकर काम चलाया।