फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Register dispute in gram panchayat wise register: IG

ग्राम पंचायतवार रजिस्टर में दर्ज करें विवाद : आईजी

Sun, 25 Jun 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Register dispute in gram panchayat wise register: IG
बाराबंकी। थाना समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को शिकायतों के ढेर लग गए। सफदरगंज में आईजी प्रवीण कुमार ने शिकायतें सुनीं। सफदरगंज थाने में कई गांवों के लेखपाल मौके पर नहीं मिले तो आईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने विवादों को ग्राम पंचायतवार रजिस्टर में दर्ज करने के आदेश दिए। जिले भर में कुल 229 शिकायतें आईं, जिनमें 132 का मौके पर निस्तारण हो गया। अन्य के निस्तारण के लिए 100 से अधिक टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन



सफदरगंज थाने पहुंचे आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने शिकायतें सुनीं। चंदवारा गांव की शिकायत आने पर उन्होंने लेखपाल को बुलाया तो पता चला कहीं अलग व्यस्त हैं। शिकायत रजिस्टर चेक करने पर आईजी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने एसएचओ को कड़े निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतवार शिकायत रजिस्टर बनाए जाए। प्रभावी निस्तारण कराया जाए। हर छह माह में शिकायतों की समीक्षा हो। आईजी ने एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ थाना कार्यालय, बैरक, बंदीगृह, मेस व सीसीटीएनएस का जायजा लिया। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि आईजी के निर्देश के क्रम में लेखपालों को थाना समाधान दिवस में उपस्थित रहने का रोस्टर बनाया जा रहा है। वहीं शहर कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान कुर्सियां कम पड़ गईं।
विज्ञापन


कोठी थाने के समाधान दिवस में एसडीएम सुमित आर महाजन के समक्ष अलुवामऊ गांव निवासी शिवम ने बताया कि रहीमपुर के एक व्यक्ति ने चार बिस्वा जमीन गिरवी रखने के नाम पर तहसील में धोखाधड़ी से 24 बिस्वा का बैनामा करवा लिया। जबकि शिवम का एक भाई नाबालिग है। इस पर एसडीएम भी दंग रह गए। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed