{"_id":"6a95cb26674f94790c019e94","slug":"realized-the-dream-of-becoming-self-reliant-through-struggle-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178274-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संघर्ष के बूते साकार किया आत्मनिर्भर बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संघर्ष के बूते साकार किया आत्मनिर्भर बनने का सपना
Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मसौली। संघर्ष की पथरीली राहों पर चल कर विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी निवासी प्रीति ने आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार कर दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है। प्रीति ने साबित कर दिखाया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो गांव की चौखट के भीतर रहकर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
वर्ष 2020 में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के दौर से जूझते हुए प्रीति ने गरिमा स्वयं सहायता समूह की नींव रखी थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े इस समूह के माध्यम से उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये का लोन लिया और गांव में ही आरओ वाटर प्लांट स्थापित किया। ऑटो रिक्शा के जरिये सफदरगंज, चिलौकी और आसपास के गांवों में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने का उनका यह प्रयास आज लाखों रुपये के कारोबार में बदल चुका है।
शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में स्वच्छ पेयजल की बढ़ती मांग ने उनके इस उद्यम को नई रफ्तार दी। आज यह प्लांट न केवल ग्रामीणों को बीमारियों से बचा रहा है बल्कि गांव की तीन महिलाओं को भी प्रतिमाह की नियमित आय भी प्रदान कर रहा है। कभी रोजगार की तलाश में भटकने वाली प्रीति आज खुद लखपति दीदी बनकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए महिला सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में जुटी है। (संवाद)