{"_id":"88a45779f84dd6a1e64cf89ca814dcf9","slug":"ration-of-the-poor-were-more-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हो गया गरीबों का राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हो गया गरीबों का राशन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एपीएल कार्डधारकों की संख्या 4 लाख 70 हजार 897 और बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 1 लाख 83 हजार 517 है। गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन करने वाले एपीएल कार्डधारकों को अभी तक 6.60 रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं दिया जाता था, लेकिन अब इसके दाम बढ़ाकर सीधे 7.00 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। वहीं अभी तक एपीएल चावल 8.80 रुपये प्रति किलो दिया जाता, लेकिन अब ये चावल सीधे 9.00 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। यही नहीं, राशन के दामों में की गई बढ़ोत्तरी की मार गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा पड़ेगी।
बीपीएल कार्डधारकों को अभी तक 4.65 पैसे प्रति किलो की दर से गेहूं दिया जाता था, लेकिन अब इसके दाम बढ़ाकर सीधे 5.00 प्रति किलो कर दिए गए हैं। इसी प्रकार बीपीएल चावल जो अभी तक 6.15 पैसे प्रति किलो की दर से दिया जाता था। उसके दाम बढ़ाकर सीधे 7.00 प्रतिकिलो कर दिए गए हैं।
इस बढ़ोत्तरी का खामियाजा सबसे ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवारों को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि गेहूं के दामों में जहां 35 पैसे प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई है वहीं चावल पर 85 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
अब तीस रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा कोटेदारों को
शासन के फैसले से भले ही गरीबों को नुकसान पहुंचे, लेकिन इसका सबसे ज्यादा लाभ कोटेदारों को मिलेगा। अभी तक कोटेदारों को प्रति क्विंटल 17 रुपये कमीशन दिया जा रहा था, लेकिन शासन इसमे 13 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए सीधे 30 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव ने बताया कि बीपीएल और एपीएल योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले गेहूं और चावल के दामों में शासन स्तर से बढ़ोत्तरी की गई है। शासन द्वारा जारी किया गया शासनादेश भी प्राप्त हो गया है। आदेश मिलने के बाद नई दरें जुलाई माह से लागू कर दी गई हैं। इसके अलावा शासन कोटेदारों के कमीशन में भी बढ़ोत्तरी की है। इसके अलावा अन्य मदों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।