{"_id":"57c4790f4f1c1bbe762cb088","slug":"ration-of-50-bag-recovered-warehouse-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बोरा सरकारी राशन बरामद, गोदाम सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बोरा सरकारी राशन बरामद, गोदाम सीज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 बोरा सरकारी राशन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मिनी राइस मिल से पुलिस ने छापामारी कर 50 बोरा सरकारी राशन बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। तहसील से पहुंचे अधिकारियों ने गोदाम सीज कर दिया है।
एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्र के बारिनबाग में सिंह मिनी राइस मिल है। विपणन गोदाम से एक पिकप पर 50 बोरा सरकारी राशन लादकर सीधे राइस मिल पहुंचा दिया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल टिकैत नगर ने पुलिस बल के साथ राइस मिल पर छापा मारा। कोतवाल ने बताया कि जांच में पाया कि 50 सरकारी बोरियों में राशन है। जो विपणन के गोदाम से लोड हुआ था लेकिन कहां जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस फत्तापुर कला निवासी गया प्रसाद और आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि गोदाम सीज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम खोलकर जांच की जाएगी।