फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rapid Response Force and police evacuated 44 Kanshiram houses

Barabanki News: रैपिड रिस्पांस फोर्स व पुलिस ने खाली कराए 44 कांशीराम आवास

Fri, 21 Jun 2024 05:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Rapid Response Force and police evacuated 44 Kanshiram houses
अवैध रूप से रह रहे लोगों के घरों में लगे ताले तोड़त नगरपालिका कर्मी।  संवाद
बाराबंकी। शहर के अभयनगर मोहल्ले में स्थित कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। दो कंपनी रैपिड रिस्पांस फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने यहां सालों से अवैध रूप से रह रहे 44 लोगों से आवास खाली करा दिए। ये आवास जमुरिया नाले की जद में आने वाले लोगों को आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


देवा रोड के किनारे अभयनगर में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत 480 आवासों का आवंटन किया गया था। प्रशासन ने 10 दिन पहले इनमें अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच शुरू की थी जिसमें कोई किराये पर रहता मिला तो कोई बिना आवंटन पत्र के ही मिला था। कुछ लोग ऐसे थे जो आवंटन के बाद अपने दूसरे मकानों में रहते मिले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी, रैपिड रिस्पांस फोर्स, पीएसी व पुलिस के साथ अचानक वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ जगत कनौजिया ने पहले से चिह्नित आवासों में जाकर कब्जे में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग विरोध करना चाहते थे मगर इतनी फोर्स देख किसी की हिम्मत नहीं हुई। एसडीएम ने बताया कि 44 आवास खाली कराए गए थे जिनका आवंटन जिलाधिकारी की अनुमति के बाद उन्हें कर दिया गया है जिनके मकान जमुरिया की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed