फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rape

मेले से लौट रही किशोरी को अगवा कर स्कूल में गैंगरेप

Sun, 23 Feb 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
rape
बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के मेले से लौट रही एक किशोरी को रास्ते में एक स्कूल मालिक के बेटे व उसके दोस्त ने अगवा कर लिया। दोनों ने स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। उधर पुलिस ने सूचना मिलने के काफी देर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस दुष्कर्म जैसी घटना में समझौता कराने का प्रयास कर रही थी। उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात गांव के बाहर लगने वाले मेले से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले बाइक सवार अतुल पुत्र राजकिशोर व गोलू पुत्र चंद्रशेखर ने किशोरी को अगवा कर लिया। गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उसे छोड़ा। घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनका बेटा मेले में चाट का ठेला लगाए था। वहां से लौटते समय बेटी के साथ घटना हुई है। जिस स्कूल में वारदात हुई वह आरोपी गोलू के पिता का बताया गया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार सुबह शिकायत करने के बाद पुलिस ने काफी देर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया। उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed