फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rain gave relief from heat

बारिश ने गर्मी से दी राहत

Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
rain gave relief from heat
बाराबंकी। झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत भले ही दी हो लेकिन उमस से लोग बेहाल हो उठे। वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश और होगी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की बारिश ने भले ही लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत दी हो लेकिन इसके बाद बढ़ी उमस से हर कोई परेशान दिखा। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। लोगों का कहना रहा कि कई दिनों से निकल रही तेज धूप और गर्मी से इस बारिश ने राहत जरूर दी है लेकिन जितनी बारिश की उम्मीद की जा रही थी, उतना पानी नहीं गिरा।
विज्ञापन

घंटे भर की बारिश में शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवा की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और डालियां टूटकर बिजली के तारों पर जा गिरी जिससे कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस दौरान कोई पेड़ों की चपेट में नहीं आया लेकिन मार्गों पर पेड़ गिर जाने से कुछ देर के लिए आवागमन जरूर बाधित रहा। बारिश बंद होते ही इन पेड़ों को रास्तों से हटाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे, पुरवा हवा चलने व बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed