फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rain fall

आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, कई इलाकों में बत्ती गुल

Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
rain fall
बाराबंकी। कई दिनों से बदल रहे मौसम ने बुधवार रात पलटी मारी। अचानक आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हुई और आंधी आ गई। रात करीब तीन घंटे तक चली तेज हवा के दौरान झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो होर्डिंग्स भी उड़ गईं। जीआईसी में गायत्री महायज्ञ के पंडाल में पानी भर गया।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही तेज हो गई। एक बजे के बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी। वक्त ऐसा था कि सभी सो रहे थे। आंधी के साथ बौछारें भी पड़ने लगीं। जब बिजली गुल हुई तो लोगों की नींद खुली। करीब तीन बजे तक तेज हवा का कहर जारी रहा। तेज हवा व बारिश से शहर में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इससे 30 हजार आबादी प्रभावित रही। माती क्षेत्र में तार टूटने से दो घंटे बिजली गुल रही जिससे 10 हजार आबादी का परेशानी हुई। हरख में तार पर पेड़ की डाल गिरने से हरख की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इससे 15 हजार आबादी प्रभावित रही। अभय नगर मोहल्लों में सुबह बिजली आपूर्ति न होने से टंकियों में पानी नहीं भर पाया। लोग दोपहर तक पानी के लिए तरसे। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि रात में ही फाल्ट दुरुस्त करा कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में तार टूटने से बहुता, कान्हीपुर, त्रिलोकपुर, बबुआ, सोनिकपुर संतोषपुर समेत 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। इन जगहों पर करीब 11 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित रही।
दरियाबाद प्रतिनिधि केे अनुसार, क्षेत्र में मथुरानगर, पतुलकी, सरैया चमरान समेत करीब 14 स्थानों पर तार पर पेड़ व उसकी डाल गिरने से करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 20 हजार आबादी प्रभावित रही। पावर कॉर्पोरेशन के सहायक अभियंता अमन सिंह का कहना है कि कई जगह तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है।

तापमान 40 से 35 डिग्री पर पहुंचा
आंधी-बारिश से जिले का तापमान काफी कम हो गया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान अप्रत्याशित रुप से कम होते हुए 40 से 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। गर्मी बढ़ने पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed