फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rain

बारिश व ओले गिरने से सरसों की फसल को नुकसान

Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rain
बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को बारिश होने और तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। दरियाबाद इलाके में कई स्थानों पर ओले गिरने की वजह से खेतों में खड़ी सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। आलू की फसल को भी कुछ नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंड लौट आई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड का एहसास होने लगा। कई दिन से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा था। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का एहसास गायब हो गया था। लोगों को सुबह और शाम ही ठंड महसूस हो रही थी। इससे बहुत से लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए थे। शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला और बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन

दरियाबाद इलाके के कई स्थानों पर ओले गिरने और हवा चलने से सरसों की फसल खेतों में गिर गई। किसान सरसों की फसल खराब होने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की अच्छी फसल पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। आलू की फसल को ओले गिरने से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। उधर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि ओले गिरने की सूचना नहीं मिली है। बारिश ज्यादा नहीं हुई। फसलों को नुकसान हुआ है तो उसका आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed