फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   railway

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व जीएम ने लिया जायजा

Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
railway
बाराबंकी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन से रविवार को अयोध्या जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा आदि की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा व जीएम आशुतोष दंगल ने शनिवार को ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या के बीच तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही जिले के अफसर भी व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 9.15 बजे राष्ट्रपति की स्पेशन ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन 9.45 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गुजरेगी। राष्ट्रपति की ट्रेन निकलने के दौरान रेल मार्ग पर पड़ने वाले हाईवे और ओवरब्रिज से लेकर रेलवे क्रॉसिंग व गांवों के आसपास जहां पुलिस का पहरा रहेगा वहीं किसी को भी रेल मार्ग के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रपति सीधे अयोध्या में रुकेंगे और रास्ते में उनके रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं तय है।
विज्ञापन

ऐसे में यदि किसी ने भी राष्ट्रपति की ट्रेन को रोकने या फिर किसी प्रकार की बाधा पहुंचाने का प्रयास किया तो उसको तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिले से करीब 54 किलोमीटर राष्ट्रपति की ट्रेन निकलेगी। इसके लिए जगह-जगह पर कई पुलिस टीमें तैनात की गई हैं जो हर स्थिति पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीओ, एसडीएम, एसओ व एएसपी व अन्य अफसर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही रेल पटरियों को भी सही करने का काम लगातार चल रहा है। सभी रेलवे स्टेशनों का भी रंगरोगन किया गया है जिससे आसपास का माहौल बेहतर दिख सके।

चार स्थानों पर बनाए गए सेफ हाउस
प्रेसीडेंसियल ट्रेन के जिले से गुजरने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार स्थानों जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, दरियाबाद और सफदरगंज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि यहां पर तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ एक फार्मासिस्ट को तैनात किया गया है। यहां पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं मुहैया रहेंगी। बताया कि चारों सेफ हाउसों पर पूरे दिन उनकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed