{"_id":"612542698ebc3e2f7302f81b","slug":"railway-barabanki-news-lko5925922105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रेल मार्ग पर रहेगा चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रेल मार्ग पर रहेगा चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन से अयोध्या यात्रा की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को डीआरएम ने रेल मार्ग का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों का पहरा लगाया जाएगा जिसका खाका तैयार किया जा रहा है।
लखनऊ से अयोध्या तक राष्ट्रपति ट्रेन से सफर कर पहुंचेंगे। इसके लिए बाराबंकी से अयोध्या के बीच पड़ने वाले रेलमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की ट्रेन चलाने को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रत्येक दो सौ मीटर पर एक-एक पुलिस कर्मी की तैनाती की योजना बनाई जा रही है।
इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन व रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का सुरक्षा का जिम्मा थाना प्रभारी व सीओ स्तर के अफसरों को दी जा रही है। एसपी यमुना प्रसाद ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है। पुलिस अब रास्ते में लगने वाली ड्यूटी के प्वांइट बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
वहीं आरपीएफ व जीआरपी ने भी इसके लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ व अयोध्या के बीच बाराबंकी जिले में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों की भी व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम सुरेश कुमार स्पेशल ट्रेन से बाराबंकी होते हुए अयोध्या के लिए निकले।
रास्ते में डीआरएम ने रेल मार्ग का भी जायजा लिया। इसके साथ ही जो जर्जर पटरी हैं, उनको बदलने का भी काम तेजी से हो रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन पर भी साफ सफाई से लेकर समस्त इंतजाम बेहतर बनाने के लिए स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला लगातार प्रयास में लगे हुए हैं।