फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rail track

बुढ़वल-सीतापुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण शुरू

Wed, 10 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
rail track
फतेहपुर (बाराबंकी)। बुढ़वल से सीतापुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। डबल लाइन होने से जहां किसी भी ट्रेन को आउटर पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वहीं व्यापार के दृष्टिकोण से व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बुढ़वल रेलवे स्टेशन से सीतापुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बुढ़वल, सुढियामऊ, फतेहपुर, भगौली से होते हुए सीतापुर रेलवे स्टेशन तक करीब सौ किमी की डबल रेल लाइन बिछाई जा रही है। रेल लाइन बिछाने के साथ सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए वेटिंग रूम, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए ओवरब्रिज, पानी की टंकी, प्लेटफार्म, व्यापारियों द्वारा लोडिंग करने के लिए प्लेटफार्म, रेल लाइन व एमटी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

व्यापारिक दृष्टिकोण से प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर लोडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस संबंध में स्टेशन मास्टर रवि कुमार ने बताया कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन से अब व्यापारी गेहूं, चावल आदि कोई भी सामान मालगाड़ी पर लोड कराकर भेज सकेंगे और लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ कभीकभार दो ट्रेनों को पास करने के लिए क्रॉसिंग को काफी देर तक बंद रखा जाता था, उस समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर लोडिंग का कार्य होने से व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। डबल लाइन बनाए जाने से हर रेलवे स्टेशन पर 750 मीटर का प्लेटफार्म भी बनाया जायेगा। जिससे व्यापारी अपना कोई भी सामान मालगाड़ी पर लोड कराकर भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed