फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids on 47 pesticide shops

Barabanki News: कीटनाशक की 47 दुकानों पर छापे

Sun, 26 Apr 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Raids on 47 pesticide shops
बाराबंकी। जायद फसलों के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले रसायन सही मूल्य पर उपलब्ध हो इसको लेकर शनिवार को डीएम के आदेश पर कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षकों और अपर जिला सहकारी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 47 दुकानों की जांच की। इस दौरान 18 कीटनाशक नमूने जांच के लिए ग्रहित किए गए। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया और तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने फतेहपुर और रामसनेहीघाट में 11 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां से 5 नमूने लिए और किसानों को कैश मेमो देने के निर्देश दिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रामनगर और सिरौलीगौसपुर में 23 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने 8 नमूने ग्रहित किए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने नवाबगंज और हैदरगढ़ में 13 दुकानों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा 5 कीटनाशक नमूने लिए गए। ओम कृषि सेवा केंद्र, सूरतगंज का कीटनाशक लाइसेंस निलंबित किया गया। यह कार्रवाई खुले कीटनाशक रसायन बेचने के कारण हुई। शुभम ट्रेडर्स, इसरौली, सुनील बीज भंडार, फतेहपुर और न्यू आदर्श बीज भंडार, रामनगर को नोटिस मिला। इन दुकानों को बिना पूर्व सूचना के बंद पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही कीटनाशक बेचने को कहा गया। उन्हें स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। ग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि परीक्षण परिणाम अधोमानक पाए जाते हैं, तो कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत वाद दर्ज होगा। वहीं संबंधित दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed