{"_id":"123bb3a7e3a3a4ef987dcd9932751045","slug":"raid-in-vishal-mega-mart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल मेगा मार्ट पर छापा, भरे पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल मेगा मार्ट पर छापा, भरे पांच नमूने
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को नाका पैसार स्थित विशाल मेगामार्ट पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने यहां से पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। मार्ट पर छापे की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच टीम ने दीनदयाल नगर स्थित एक किराने की दुकान पर छापा मार नमूना भरा।
एफएसडीए के पदाभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की दोपहर करीब सवा दो बजे नाका पैसार स्थित विशाल मेगामार्ट पर छापा मारा। पदाभिहीत अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मार्ट से पांच नमूने भरे गए। इनमें दो हल्दी के, एक काजू, एक सोहन पपड़ी और एक लाल मिर्च का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा दीन दयाल नगर स्थित गायत्री प्रॉविजन जनरल स्टोर पर भी छापेमारी की गई और यहां से घी का एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों से कुल छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विशाल मेगामार्ट पर छापे की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। इससे खाद्य पदार्थ बेचने वाले अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी एक-दूसरे से फोन कर इस बात की जानकारी लेते रहे कि इसके बाद टीम किधर जाएगी और किस व्यापारी के यहां छापा पड़ेगा। लेकिन टीम दो स्थानों पर छापेमारी करने के बाद लौट गई। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबा दत्त पांडेय, उमेश मिश्र, संजय सिंह, अजय कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।