{"_id":"2f68449bb291e52fe09e8a1a4dbac970","slug":"raid-in-45-seeds-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की 45 दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की 45 दुकानों पर छापा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले भर में बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 45 दुकानों पर छापे मारे गए और 26 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। कमियां पाए जाने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के आदेश पर उपकृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने शनिवार को नवाबगंज और फतेहपुर में छापेमारी की। इस दौरान पांच बीज की दुकानों पर छापा मारा और एक दुकान से नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने हैदरगढ़ और रामसनेहीघाट में छापेमारी की। इस दौरान इनके द्वारा 28 बीज की दुकानों पर छापे मारे गए और 21 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं अभिलेख आदि न दिखा पाने पर अंकित बीज भंडार मंगलपुर और वर्मा बीज भंडार मंगलपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वहीं उपसंभागीय प्रसार अधिकारी संगीता कटियार ने सिरौलीगौसपुर और रामनगर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान इनके द्वारा 12 दुकानों पर छापे मारे गए और 4 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान अभिलेखों में कमी पाए जाने पर सिद्दीकी खाद भंडार महादेवा और श्रीवास्तव बीज भंडार महादेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिले भर में एक साथ पड़े छापों से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।