{"_id":"5dbb2a6e8ebc3e93d33e8773","slug":"raid-barabanki-news-lko489696462","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के औषधि भंडार पर डीआई का छापा, दवाओं के भरे तीन नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के औषधि भंडार पर डीआई का छापा, दवाओं के भरे तीन नमूने
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय स्थित औषधि भंडार का निरीक्षण करते डीआई।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय स्थित मुख्य औषधि भंडार पर गुरुवार को औषधि निरीक्षक (डीआई) ने छापा मारा। इस दौरान दवाओं की खरीद से संबंधित बिल वाउचर पड़ताल की गई। संदेह के आधार पर तीन दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) में तैनात औषधि निरीक्षक ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सीएमओ कार्यालय स्थित मुख्य औषधि भंडार पर छापा मारा। डीआई ने दवाओं की खरीद संबंधी अभिलेखों की पड़ताल की और बिल बाउचर देखे। इस दौरान अभिलेखों में कमियां मिलने पर उनमें सुधार के निर्देश दिए और संदेह के आधार पर कैल्शियम समेत तीन दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। डीआई को भंडारण कक्ष में देख वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीआई ने पूरे औषधि भंडार का निरीक्षण किया। दवाओं का रखरखाव उचित तरीके से करने की हिदायत दी।
सीएमओ कार्यालय स्थित सीएमएसडी स्टोर दवाएं जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी जाती हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जब तक सीएमओ स्तर से खरीद होती थी तब दवाओं का टोटा रहता था। केंद्रीयकृत व्यवस्था लागू होने के बाद से दवाओं की आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
पहले भरे जा चुके हैं पांच दवाओं के नमूने
डीआई के मुताबिक दो माह पहले सीएमओ कार्यालय स्थित सीएमएसडी स्टोर पर छापा मारकर पांच दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट में दवाएं मानक के अनुसार पाई गई हैं।