{"_id":"6a21a1c1e7306143eb020dd5","slug":"question-papers-kept-in-double-lock-dm-checked-the-preparations-barabanki-news-c-315-1-lu11010-170012-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र, डीएम ने परखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र, डीएम ने परखी तैयारियां
Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को आए प्रश्नपत्रों को जहां डबल लॉक में रख गया है, वहीं शाम को जिलाधिकारी ईशान प्रताप ने परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आठ जून से लेकर 10 जून तक होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इसको लेकर कलेक्ट्रेट लोकसभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कहा कि परीक्षा को पूरी गंभीरता से लिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। इसलिए सभी प्रकार की तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाए। एडीएम ने बताया कि उधर प्रश्नपत्रों को कोषागार में डलब लॉक में रखवा दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया कि इसी प्रकार परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।