फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Public Health Fair organized in 57 hospitals

57 अस्पतालों में लगा जन आरोग्य मेला

Mon, 15 Feb 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Public Health Fair organized in 57 hospitals
बाराबंकी। पीएचसी थलवारा पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में दवा लेने आई रामरति ने कहा कि डाक्टर साहब बदन मा बहुत दर्द रहत हय, अव बुखार छोड़त नाहीं हय। यह सुनकर मौके पर मौजूद चिकित्सक ने ब्लड की जांच कराकर दवा देते हुए कहा कि यह तीन दिन की दवाई है, इसे खाइए और जब आराम मिल जाए तो फिर आकर दिखा लेना।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 3266 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। हर बार की तरह इस बार भी मेले में महिला मरीजों की संख्या 1585 तो पुरुष मरीजों की संख्या 1141 और बच्चों की संख्या 540 रही। थलवारा की रामरति ने कहा कि डाक्टर साहब कइव दिन से बुखार आए रहा हय, बदन मा बहुत दर्द रहत हय अव बुखार है कि छोड़त नाहीं हय। साहब टिकिया देय के बजाए याक सूई लगाय देतिव।
विज्ञापन

वहीं पीएचसी मोतिकपुर में दवाई लेने आए मेनहुआ के रामअभिलाष ने बताया कि वह खांसी से बहुत परेशान है। राजवंती, रिजवान, रामादेवी व नाजिया ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से सर्दी और जुकाम से पीड़ित हैं, दवाई खाने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। चिकित्सकों ने सभी की जांच कराकर दवाएं दी। यह चंद नाम बानगी भर हैं, इस तरह के कई मरीज मेेले में आए जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में महिलाओं की संख्या करीब 1585 रही। वहीं 540 बच्चों की सेहत जांची गई। इस दौरान 219 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जनआरोग्य मेले में 143 चिकित्सकों तथा 560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। वहीं 404 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। पेट रोग के 67, कब्ज के 370, शुगर के 119, त्वचा रोग के 455, संदिग्ध टीबी के 14, खून की कमी के 87 और हाइपरटेेंशन के 53 मरीज देखे गए।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 3266 मरीज देखे गए। मेले में अब पहले की अपेक्षा ज्यादा मरीज आ रहे हैं और इसका लाभ भी ले रहे हैं। जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है उनका प्रयास होता है कि सभी मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed