फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest
कोठी (बाराबंकी)। पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। परिवारीजनों के शव लेकर पहुंचते ही ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मान मनौव्वल व मृतकों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी मदद के आश्वासन पर ग्रामीण माने। उसके बाद जाम खुला तो पुलिस ने अपने सामने ही युवक का अंतिम संस्कार कराया। मामला कोठी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर ढेढहा पट्टी गांव निवासी धर्मराज यादव (32) की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल साथी प्रभात शुक्ला (20) का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को प्रभात ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दोपहर बाद परिवारीजन शव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों ने औसानेश्वर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा व सीओ सदर नवीन सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीत सोनकर, जैदपुर के प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह व सुबेहा एसओ शिवनारायन सिंह के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम ने मृतकों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी मदद व चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उसके बाद दोनों ओर लगा लंबा जाम छूटा तो पुलिस ने राहत की सास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed