{"_id":"62b614f47cfacc7b166be98c","slug":"protest-barabanki-news-lko636697083","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भाकियू ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए गन्ना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गन्ना कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि अब सेना में भर्ती सिर्फ चार साल के कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी के जरिये होगी।
अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा और न ही चार साल के बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन। यह हैरानी की बात है कि इतने बड़े और दूरगामी बदलाव की घोषणा करने से पहले सरकार में किसी न्यूनतम प्रक्रिया का पालन भी नही किया। कहा कि सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं और देश के किसान परिवारों के लिए भी यह बहुत बड़ा धोखा है।
विज्ञापन
ऐसी किसी भी योजना को बर्दाश्त नही किया जाएगा। अंत में पंचायत स्थल पर पहुंचे तहसीलदार नवाबगंज को राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय मांगपत्र देकर इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई। इस मौके पर राम किशोर पटेल, उत्तम सिंह, निसार मेहंदी, अनिल वर्मा, सतीश वर्मा, सुधाकर वर्मा, सनत वर्मा, रामानंद आदि मौजूद रहे।