फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

उत्पीड़न का आरोप लगा मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest
सफेदाबाद (बाराबंकी)। मेयो मेडिकल कॉलेज गदिया के एमबीबीएस के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मेयो मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017-18 बैच के एमबीबीएस के छात्र कॉलेज के गेट के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि वर्ष भर में सरकार की तरफ से नियत 12 छुट्टियां दी जाती है जिन्हें कॉलेज ने निरस्त कर दिया। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाला भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मनमाने ढंग से जब चाहे काम पर बुला लिया जाता है और न आने पर तमाम तरीके के फाइन लगाकर हजारों रुपयों की अवैध वसूली की जा रही है। ये पैसा नकद लिया जाता है और इसकी कोई रसीद तक नहीं दी जाती है ताकि कॉलेज प्रशासन की मनमानी पकड़ में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपों का लिखित पत्र बनाकर छात्रों ने डीएम और एसपी को भी भेज न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले भी कॉलेज के छात्र कॉलेज प्रशासन पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाकर मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन के रवैए में कोई सुधार नहीं आ रहा है।
छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार
कॉलेज की चेयरपर्सन मधुलिका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि छात्रों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार है। छात्र मनमर्जी करना चाहते हैं जिसकी छूट किसी भी कीमत पर नहीं दी जा सकती है। जो छुट्टियां सरकार द्वारा नियत हैं वह दी जा रही हैं। उस पर कोई रोक नहीं है। रात आठ बजे के बाद हॉस्टल से निकलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सुबह आठ से शाम चार बजे तक ड्यूटी का समय है उसी समय में उन्हें बुलाया जाता है। जबकि कुछ छात्र अपनी मर्जी से ड्यूटी पर नहीं आते। जब उन पर सख्ती की जाती है तो वह प्रदर्शन पर उतारू हो जाते है। चेयरपर्सन ने बताया कि कि अगर छात्र नहीं सुधरे तो मेडिकल काउंसिल में इसकी शिकायत की जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न नही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed