फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

धांधली का आरोप लगा सड़कों पर उतरे कार्डधारक

Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest
कोठी (बाराबंकी)। अनाज वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्डधारक शनिवार को सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवा लिए जाने के बाद भी अनाज नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्डधारकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अनाज का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

मामला सिद्धौर क्षेत्र के मोहम्मद हुसैन बक्स गांव का है। गांव निवासी मनोज कुमार, बृजनंदन, धर्मवीर, अवधेश कुमार, रामकेवल, देशराज, मोतीलाल व सुभाष आदि कार्डधारकों का आरोप है कि गांव की दुकान को चार माह पूर्व लंबौवा मजरा कोठी निवासी कोटेदार बरसाती की दुकान से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 से 15 मार्च के मध्य पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज नहीं दिया गया। शनिवार को अनाज लेने पहुंचे तो कोटेदार ने फिर से वही बात दोहराई। इस पर आक्रोशित कार्डधारक हैदरगढ़-बाराबंकी मुख्य मार्ग पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इससे करीब एक घंटा तक सड़क मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराते हुए कोटेदार को फटकार लगाकर राशन का वितरण कराया। देर शाम तक कई लाभार्थियों का आरोप था कि उन्हें राशन नहीं मिला। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है। यदि कोटेदार ने बिना अनाज दिए ही अंगूठा लगवाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अंगूठा लगवाने के साथ ही दें कार्डधारकों को अनाज
बाराबंकी। अनाज वितरण की जांच करने निकले जिला पूर्ति अधिकारी ने शनिवार को तीन ब्लॉक के कोटेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान कोटेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस समय ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया जाए अनाज उसी वक्त दिया जाए। अगले दिन कार्डधारकों को अनाज देने के नाम पर बुलाया गया तो ऐसे कोटेदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि मार्च माह में दूसरे चरण में वितरित किया जाने वाला अनाज अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बंट रहा है। इसलिए प्रयास किया जाए कि अनाज का वितरण एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाए और इसके साथ ही अप्रैल में वितरित किए जाने वाले अनाज की उठान भी गोदामों से शुरू कर दी जाए। जिससे अप्रैल का अनाज भी इसी माह में कार्डधारकों को उपलब्ध करा दिया जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने पूरेडलई, दरियाबाद और बनीकोडर ब्लॉक के कोटेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अनाज वितरण में किसी प्रकार की शिकायत मिली तो ऐसे कोटेदारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सरकारी की मंशा के अनुरूप सभी कोटेदार पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed