फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

किसानों का ऐलान, तौल शु़रू होने पर ही समाप्त होगा धरना

Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। धान खरीद में धांधली की आरोप लगाकर गन्ना दफ्तर परिसर में धान के साथ डेरा डाल चुके किसानों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक धान तौल को लेकर पूरा आश्वासन नहीं मिलता है और किसानों की धान खरीद शुरू नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा। मौसम की खराबी के बाद भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तक विपणन विभाग के अफसरों के साथ दो बार हुई वार्ता में कोई समाधान नही निकल सका। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि धान खरीद में अफसरों व बिचौलियों की मिलीभगत के चलते किसान अपना धान लेकर महीनों मंडी में स्थित केंद्रों पर खड़े रहते हैं। यहां तक कि टोकन व्यवस्था भी पारदर्शी नहीं रह गई है। तय समय पर भी तौल नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर से किसान अपनी धान लदी ट्रॉलियों के साथ गन्ना दफ्तर में जमा होने लगे थे। दोपहर होते होते ट्रॉलियों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई और धरना शुरू कर दिया। बुधवार को धरने में पहुंचे जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि टोकन के नाम पर भी किसानों का शोषण किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तम सिंह, राधेलाल, रामसेवक रावत, डॉ. राम सजीवन, प्रमोद कुमार, भगौती प्रसाद, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed