फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest
माती (बाराबंकी)। चिनहट मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

इस्माइल (20) पुत्र हामिद निवासी सरैंया सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद परिवारीजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों पर सही इलाज न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पहुंचकर गांव के सैकड़ों लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इस बाबत प्रभारी कोतवाली अजय सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपलिंग में हादसा, तीन युवक घायल
रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ के पास सरयू नदी में मूर्ति विसर्जन करवाकर लौट रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो युवकों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में आकाश शर्मा (19), विकास शर्मा (15) और सचिन शर्मा (18) शामिल हैं। विकास शर्मा व सचिन की हालत गंभीर है। ये बुढ़वल गांव के निवासी हैं। इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed