फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

किसानों ने टोल प्लाजा का घेराव कर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
मसौली (बाराबंकी)। मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहाबपुर स्थित टोल प्लाजा का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और टोल प्लाजा मैैनेजर ने किसानों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ने डीएम को ज्ञापन देकर टोल कर्मियों द्वारा किसानों से की जा रही अभद्रता के समाधान की मांग की थी जिसका निस्तारण न हो पर सोमवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अगुवाई में ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का घेराव कर धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल भवन तालाब पर बना होने के अलावा टोल कर्मियों द्वारा किसानों के वाहन निकलने पर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक यादव, प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, टोल प्रबंधक राजकमल सिंह ने वार्ता की परंतु काफी देर तक मामला न निपट पाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर शाम को पुन: भाकियू प्रतिनिधि मंडल और नायब तहसीलदार के बीच फिर वार्ता हुई जिसमें किसानों की समस्याओं का जांच कराकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया और टोल कर्मियों द्वारा किसी भी तरह किसानों से अभद्रता न करने का निर्देश दिया।

इसके बाद जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर जिला संरक्षक उत्तम सिंह, राम किशोर पटेल, मोहम्मद जफरूद्दीन, हौसिला प्रसाद, सतीश वर्मा, डॉ. राम सजीवन वर्मा, अनुपम वर्मा, शिवनरायन, रामानन्द वर्मा, मुकेश कुमार, भगौती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed