फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

आशाओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशाओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम लोगों द्वारा किए गए कार्यों का शीघ्र ही भुगतान नहीं कराया जाता है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आशा बहू स्वास्थ्य समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आशा संगिनियों का भुगतान 1 जनवरी 2020 से अब तक नहीं किया गया। आशा व आशा संगिनी को राज्य सरकार से मिलने वाला 750 रुपया अप्रैल, मई और जून का भुगतान नहीं किया गया। आशा को एक हजार और संगिनी को पांच सौ रुपये कोविड बचाव के लिए अप्रैल से जून तक दिया जाना था जिसका भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया है और न ही हम लोगों के मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी की जा रही है।
विज्ञापन

मई और जून माह के मानदेय का भुगतान भी नहीं किया गया है। इसके अलावा हम लोगों द्वारा कई अन्य कार्य भी किए गए हैं जिनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। धरना दे रहीं आशाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बकाया भुगतान नहीं किया जाता है तो हम लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इन लोगों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस मौके पर अनीता देवी, नीलम वर्मा, सीमा देवी, सुनीता वर्मा, निशा वर्मा, मुन्नी देवी, चंद्रावती, मीना मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed