फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। भाजपा सरकार को देश की आवाम की पीडा का एहसास नही हेै। इन्सान की जरूरत का हर सामान मंहगा होता जा रहा है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि जारी है। जिसके चलते मध्यम वर्ग की जिन्दगी सीधे तौर पर प्रभावित हुयी है। रसोई गैस की बढ़ी कीमत ने रसोई ही नही आम आदमी के परिवार के बजट को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

देश का अन्नदाता अपनी धान की फसल को औने पौने दामो में बेचने को मजबूर है। सरकार खेती किसान सम्बन्धी तीन काले कानून लाकर उन्हे अपनी ही जमीन पर बधुआ मजदूर बनाने पर आमादा है लेकिन देश की मोदी तथा प्रदेश की मोदी सरकार जनता की पीडा से अन्जान है। देश में महंगाई तथा किसानों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़कर देश की जनता को महंगाई तथा किसानों को काले कानूनो से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज छाया चौराहे पर अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश उद्यान पार्क में धरने के दौरान कही। धरने के दौरान राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि एक वर्ष से देश तथा प्रदेश की आवाम कोविड जैसी महामारी से प्रभावित है इसके चलते लाखों का रोजगारों के रोजगार छीन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी फसल बेचने के लिये सरकारी क्रय केन्द्रों पर आसमान के नीचे लेटा है और क्रय केन्द्रों पर ताला पडा है। उसकी फसल का मूल्य नही निकल पा रहा है लेकिन यह किसान, आवाम, नौजवान, महिला विरोधी सरकार को जनता की पीडा दिखाई नही पड़ रही है। भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह किसानों की नही चंद पूजीपतियों की सरकार है।

पेट्रोल, डीजल के बढे दामों पर अंकुश लगाने तथा रसोई गैस के बढे दामों को तत्काल वापसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, सुरेश वर्मा, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, गौरी यादव, विजय पाल गौतम, रामहरख रावत, जयंत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed