फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचीं महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 04 Feb 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। सीएए के विरोध के लिए सोमवार को शहर के फजलुर्रहमान पार्क में कुछ महिलाएं एकत्र हुईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। कई महिलाएं पुलिस को देखकर खुद ही लौट गईं। इसके बाद पार्क में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

शहर सट्टी बाजार स्थित फजलुर्रहमान पार्क में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 30-35 महिलाएं व युवतियां पहुंची थीं। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि कई महिलाएं खुद ही चली गईं। महिलाओं के साथ पहुंचे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, जो खुद को अधिवक्ता बता रहा था। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रही है। एसपी का कहना है कि किसी ने लोगों को भड़काकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed