{"_id":"6696fbabb1caecbde507c374","slug":"protection-units-will-be-installed-on-15-percent-transformers-barabanki-news-c-315-1-brp1005-120724-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 15 फीसदी ट्रांसफार्मरों पर लगेगा प्रोटेक्शन यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 15 फीसदी ट्रांसफार्मरों पर लगेगा प्रोटेक्शन यूनिट
Wed, 17 Jul 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और बिजली लाइनों को ट्रिपिंग से बचाने के लिए ट्रांसफार्मरों में प्रोटेक्शन यूनिट लगाए जाएंगे। पॉवर कार्पोरेशन ने बिजली की बार-बार की आवाजाही रोकने का प्लान तैयार किया है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पॉवर कार्पोरेशन द्वारा कराए गए सर्वे में पाया गया कि करीब 15 फीसदी ट्रांसफार्मरों में प्रोटेक्शन यूनिट नहीं है या फिर अपर्याप्त ढ़ंग से लगाए गए है। इससे ही किसी एक स्थान पर लाइन में पेड़ गिरने, फ्यूज उड़ने अथवा केबिल जलने से पूरे फीडर की लाइन पर असर पड़ता है और उस एरिया की लाइन ही ब्रेक डाउन में चली जाती है। इसी ब्रेक डाउन को बचाने के लिए ट्रांसफार्मरों में प्रोटेक्शन यूनिट लगाई जाएगी। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव मध्यांचल के एमडी को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि ॉशहर में करीब 70 ट्रांसफार्मरों के पास प्रोटेक्शन यूनिट नहीं है अथवा अस्थाई है। इससे किसी भी स्थान पर लाइन में फाल्ट आने पर पूरे फीडर एरिया की ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इसके स्थाई समाधान के लिए योजना बनाई गई है। (संवाद)