{"_id":"5abd19ee4f1c1bdd618b45c4","slug":"procession-on-mahavir-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
जैनियों ने लगाए नारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान महावीर की जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में झूमते गाते भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। गुरुवार को निकली इस शोभायात्रा मेें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में भजन गाते भक्तिरस से ओतप्रोत भक्तों बैंड, डीजे व भांगड़ा की धुन पर खूब थिरके।
विज्ञापन
गुरुवार को सरावगी स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जैन समाज के लोगों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी के समापन के बाद अभिषेक किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन अर्चन के बाद मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रथ, हाथी, घोड़ा, से सुसज्जित शोभायात्रा में जैन धर्म की रक्तवर्ण, पीतवर्ण पताकाएं लहरा रहीं थी। भगवान महावीर को प्रथम आहार, गाय के द्वारा दूध का झरना, जिन वाणी माता व अहिंसा परमो धर्म: का संदेश देती झाकियों की शोभायात्रा में शामिल भक्त नृत्य करते रहे।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह सजे तोरणद्वारों के बीच व्यापारियों ने आरती उतारी। झूमते गाते श्रद्धालुओं की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से वातावरण महक उठा। छाया चौराहे स्थित पार्क में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन कुमार जैन, अंकुर जैन, महावीर प्रसाद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन