{"_id":"624c93e481b21553a329838e","slug":"prize-declaire-on-two-criminals-barabanki-news-lko6247636173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार गैंग के दो गुर्गो पर घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार गैंग के दो गुर्गो पर घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस पंजीकरण के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। इस मामले में जहां अभी तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं वहीं दो आरोपी फरार हैं। पुलिस मुख्तार अंसारी के इन दोनों गुर्गों को तलाश नहीं पा रही है। इसके चलते अब एसपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। यह राशि इनकी सूचना देने और गिरफ्तार कराने वालों को दी जाएगी।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गिरोह बनाकर फर्जी प्रपत्र के आधार पर एंबुलेंस का पंजीयन कराने के मामले में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने गैंग लीडर मुख्तार अंसारी सहित 13 लोगों को नामजद किया है। बीते 25 मार्च को हुई कार्रवाई के तहत इस मुकदमे में नामजद गाजीपुर जिले के सैदपुर बाजार थाना के मोहल्ला रोजा निवासी मो. शाहिद (जो वर्तमान में मोहम्मदाबाद थाना के मंगल बाजार पुरानी कचहरी यूसुफपुर में रहता है) और लखनऊ जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के अली का कटरा निवासी मो. जाफरी उर्फ शाहिद अभी नहीं पकड़े जा सके हैं। जबकि 11 आरोपी जेल में हैं।
इसको लेकर एसपी ने फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है जो लगातार उनकी तलाश में जुटी है।