{"_id":"6add1be96f54d56c0f0436fb","slug":"health-of-55-women-checked-awareness-raised-barabanki-news-c-315-1-slko1014-182607-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 55 महिलाओंं की जांची सेहत, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 55 महिलाओंं की जांची सेहत, किया जागरूक
Sun, 25 Oct 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में आयोजित शिविर में महिलाओं को जागरूक करती चिकित्सक
बाराबंकी। स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत जिला महिला अस्पताल में निशुल्क स्तन कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें करीब 55 महिलाओं की सेहत की जांच कर उन्हें कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने किया।
विशेषज्ञ डॉ. चंद्राणी खत्री ने महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्तन में गांठ, आकार में बदलाव या निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षणों को अनदेखा न करें। ऐसे लक्षण होने पर समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह को बेहद जरूरी बताया। रितिका उपाध्याय ने महिलाओं से संवाद कर नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श की अहमियत पर भी परामर्श दिया। इस मौके पर परवेज खान, नैनसी सिंह, अमन गोस्वामी, अनुज, दीपक प्रजापति मौजूद रहे।