फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   prisoner serving sentence in murder case died in district jail in Barabanki

Barabanki News: हत्या के मामले में सजा काट रहे बंदी की मौत, हालत बिगड़ने पर केजीएमयू ले जाया गया था

Sun, 07 Dec 2025 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 02:42 PM IST
सार

बाराबंकी में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मौत हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर केजीएमयू ले जाया गया था। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
prisoner serving sentence in murder case died in district jail in Barabanki
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना घरवालों को दी गई है। 

विज्ञापन


मामला कोठी थाना क्षेत्र के मझियावां गांव का है। गांव निवासी मुस्तकीम को करीब 10 वर्ष पहले गांव में हुई एक हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई थी। जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्तकीम पिछले कई महीनों से हृदय रोग से जूझ रहा था। 
विज्ञापन


उसका उपचार केजीएमयू, लखनऊ से चल रहा था। उसका ऑपरेशन भी प्रस्तावित था। शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला जेल में प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां से केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में कुछ सुधार के बाद उसे वापस जिला जेल लाया जा रहा था। रास्ते में हालत फिर बिगड़ गई। उसे फिर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर राजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed