फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   presedencial train

अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज अयोध्या जाएंगे उप राष्ट्रपति

Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
presedencial train
बाराबंकी। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को बाराबंकी से होते हुए अयोध्या जाएंगे। इसे लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। करीब सवा नौ बजे उपराष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान उप राष्ट्रपति जिले में सफेदबाद से लेकर दरियाबाद रेलवे स्टेशन के उस पार तक करीब 55 किमी का सफर करेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था में 500 जवान लगाए गए हैं। इसमें पुलिस के साथ एएसबी, आरपीएफ, सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। एसटीएफ व एटीएस व खुफिया एजेंसी भी पूरी तरह से अलर्ट कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को सफेदाबाद से लेकर दरियाबाद तक के सभी रेलवे स्टेशनों, क्रासिंगों पर मॉकड्रिल किया गया। बुधवार रात से ही रेलवे-ट्रैक पर गश्त भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को सबह 8 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ के चारबाग से प्रेसिडेंशियल ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे। करीब 30 मिनट बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। सवा नौ बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यहां ट्रेन की गति धीमी होगी मगर कहीं भी कोई ठहराव नहीं किया जाएगा और ट्रेन सीधे अयोध्या की ओर चली जाएगी। जिले में प्रेसिडेंशियल ट्रेन करीब 55 किमी तक मौजूद रहेगी। इसकी सुरक्षा के लिए अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। हर तीन सौ मीटर पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर पांच सौ मीटर पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। ट्रैक के किनारे पड़ने वाले घरों की छतों पर भी जवान पहरा देंगे। रेलवे स्टेशन व क्रासिंगों पर विशेेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रेसिडेंशियल ट्रेन आने से 10 मिनट पहले ही क्रासिंगों पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। किसी को भी रेलवे ट्रैक के आसपास खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जिले के सभी रेलवे स्टेशनों व क्रासिंगों पर मॉकड्रिल हुआ। बाराबंकी रेलवे-स्टेशन पर एसपी अनुराग वत्स की अगुवाई में हुए मॉकड्रिल के दौरान एक ट्रेन गुजारी गई।

इस दौरान सभी क्रासिंगों पर यातायात रोक दिया गया। सुबह करीब 10 बजे सफेदाबाद रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ का ट्रैफिक दस मिनट के लिए रुकने की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान रेल पथ किनारे रहने वाले लोगों को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। स्टेशन अधीक्षक पियूष कुमार ने बताया कि उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रेलवे-ट्रैक की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed