{"_id":"6acbf34aff4f1e308f088fc8","slug":"pregnant-woman-wandered-the-chc-for-an-hour-received-no-treatment-barabanki-news-c-315-1-lu11010-181557-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीएचसी में एक घंटे तक भटकती रही प्रसूता, नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीएचसी में एक घंटे तक भटकती रही प्रसूता, नहीं मिला इलाज
Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैदपुर में रविवार शाम प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को करीब एक घंटे तक इलाज नहीं मिल सका। लेबर रूम में स्टाफ नर्स और महिला डॉक्टर के मौजूद न होने से प्रसूता को इधर-उधर भटकना पड़ा। हालत बिगड़ने पर पति उसे जिला मुख्यालय ले गया, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैदपुर थाने में तैनात सिपाही राजकपूर अपनी पत्नी खुशबू को रविवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। खुशबू लेबर रूम में गईं, लेकिन वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके बाद वह इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हेमंत गुप्ता के पास पहुंचीं। डॉक्टर ने भी स्टाफ नर्सों को तलाशने का प्रयास किया और सीएचसी अधीक्षक को फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई नर्स ड्यूटी पर नहीं पहुंची।
सिपाही राजकपूर के मुताबिक, कई लोगों ने अधीक्षक को फोन कर शिकायत भी की थी। इसके बावजूद इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसी बीच खुशबू की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद पति को निजी वाहन से उन्हें जिला मुख्यालय ले जाना पड़ा, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि ड्यूटी रोस्टर की जांच कराई जाएगी। ड्यूटी से नदारद स्टाफ नर्सों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जैदपुर सीएचसी में प्रसूता को इलाज नहीं मिलने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।